Giridih News :कबरीबाद माइंस से कोयला चोरी में प्राथमिकी, जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :कबरीबाद माइंस से कोयला चोरी में प्राथमिकी, जांच शुरू

Giridih News :कबरीबाद माइंस क्षेत्र में कोयला चोरी और फेंसिंग तोड़ने के मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

इस संबंध में सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र के सुरक्षा विभाग में पदस्थापित हवलदार भुनेश्वर मंडल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 22 अप्रैल की अलसुबह करीब 3:30 बजे कबरीबाद माइंस क्षेत्र में गश्ती के दौरान अवैध कोयला ढुलाई की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की, जहां करीब 20-25 की संख्या में कोयला चोर सुरक्षा के लिए लाखों रुपये की लागत से लगायी गयी फेंसिंग को तोड़कर माइंस क्षेत्र में घुसे हुए थे.

छापेमारी में जब्त की गयी थी 17 बाइक

सूचना मिलते ही सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना के गश्ती दल को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस और सीसीएल सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी मच गयी और अंधेरे का फायदा उठाकर चोर मौके से फरार हो गये. चोर लगभग तीन टन कोयला मौके पर ही छोड़कर भाग गये, जिसे जब्त कर लिया गया. इसके साथ ही 17 बाइक जब्त किया गया.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola