Giridih News :जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल, तीन गिरफ्तार

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ थाना की मेंढ़ो चपरखो पंचायत के तरिया गांव के रहनेवाले हेमलाल यादव व चांदो यादव के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी, इसमें दो लोग घायल हो गये. दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ जमुआ थाना में अलग-अलग कांड दर्ज कराया है.

विज्ञापन

जमुआ थाना अंतर्गत मेंढ़ो चपरखो पंचायत के तरिया गांव के रहनेवाले हेमलाल यादव व चांदो यादव के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी, इसमें दो लोग घायल हो गये. दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ जमुआ थाना में अलग-अलग कांड दर्ज कराया है. इसमें एक पक्ष के सोमर यादव ने बताया कि मेरी पुश्तैनी जमीन पर चांदो यादव, बबलू यादव, नीरज यादव आदि हर्वे हथियार लेकर कब्जा कर रहे थे. जब मेरी दिव्यांग पत्नी संजु देवी रोकने गयी तो आरोपियों ने उसपर हमला बोल दिया. इसके बाद हो-हल्ला सुनकर जब मैं जब वहां गया, तो उनलोगों ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया, इससे मेरा सिर फट गया. इसके बाद आरोपियों ने मेरे पैर पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, जिससे मैं जख्मी हो गया. इधर द्वितीय पक्ष के चांदो यादव ने भी लालू यादव व हेमलाल यादव आदि पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जमुआ थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि मेरी जमीन की जबरन लालू यादव. हेमलाल यादव आदि मिलकर घेराबंदी कर रहे थे. जब मना करने गए तो आरोपियों ने हम पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें मेरा माथा फट गया. जमुआ थाना प्रभारी ने दोनों के आवेदन के आधार पर कांड संख्या दर्ज करते हुए लालू यादव, पिता बैजनाथ यादव, हेमलाल यादव, पिता घनश्याम यादव व चांदो यादव, पिता पूणे यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola