Giridih News :जमीन विवाद में मारपीट, छह जख्मी

Updated at : 18 Feb 2025 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :जमीन विवाद में मारपीट, छह जख्मी

Giridih News :गावां थानांतर्गत पछियारीडीह में जमीन पर ईंट रखने और फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. घटना में दोनों पक्षों से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गावां थानांतर्गत पछियारीडीह में जमीन पर ईंट रखने और फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. घटना में दोनों पक्षों से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

घायलों को लाया सीएचसी

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी गावां ले जाया गया. घायलों में संजू देवी पति प्रमोद यादव, फुलवा देवी पति द्वारिका यादव, केदार यादव पिता स्व लिलो यादव, कविता देवी पति नवलेश यादव, कुंती देवी पति दिनेश यादव आदि शामिल हैं. इनमें पति-पत्नी फुलवा देवी और द्वारिका यादव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

विवादास्पद जमीन पर निर्माण कार्य का आरोप

प्रथम पक्ष के द्वारिका यादव ने बताया कि उनकी जमीन पर पड़ोसी केदार यादव जबरन ईंट, बालू आदि गिरा रहा था. विरोध करने पर सभी लोग गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी के सिर पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडा आदि से वार कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी और बहू के ऊपर भी कुल्हाड़ी और फरसा से हमला कर घायल कर दिया. दूसरे पक्ष के केदार यादव ने कहा कि वह अपनी जमीन पर ईंट, बालू आदि गिराकर रखा था, जिसे द्वारिका यादव व अन्य लोग उठाकर फेंक रहे थे. मना करने पहुंचे तो वे लोग टांगी और फरसा चलाने लगे. इसमें मेरी भाभी, भतीजा आदि घायल हो गये. कहा कि जमीन को लेकर पूर्व में फैसला भी हो चुका था. इसमें दोनों को अपनी जमीन पर रहने को कहा गया था. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को इलाज हेतु पीएचसी भेजा गया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola