Giridih News: जमीन विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों से 20 बने आरोपी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: जमीन विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों से 20 बने आरोपी

Giridih News: महुआर पंचायत के दुधीडीह गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर बीस लोगों को अभियुक्त बनाया है.

विज्ञापन

महुआर पंचायत के दुधीडीह गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर बीस लोगों को अभियुक्त बनाया है. आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. एक पक्ष के मिथलेश मंडल के आवेदन पर कांड संख्या79/25 के तहत केस दर्ज किया गया है जिसमें उमेश मंडल सहित दस को नामजद अभियुक्त बनाया गया है वहीं दूसरे पक्ष के कुंदन मंडल के आवेदन पर कांड संख्या 81/25 के तहत केस दर्ज करते हुए बुधन मंडल सहित दस को अभियुक्त बनाया गया है. बताया जाता है कि एक जमीन पर दोनों पक्षों के लोग लंबे समय से अपनी अपनी दावेदारी जता रहे थे. शनिवार को विवादित जमीन पर कार्य करने को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गये और मारपीट शुरू हो गया. घटना में कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं. इधर दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola