Giridih News: दुकानदार व ग्राहक के बीच मारपीट, घायल युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: दुकानदार व ग्राहक के बीच मारपीट, घायल युवक की मौत

Giridih News: धनवार के कारुडीह में बुधवार की रात दुकानदार व ग्राहक के बीच मारपीट हो गयी. इसमें जख्मी बाघमारा गांव के 35 वर्षीय उदय यादव की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

मृतक के पिता छोटेलाल यादव ने धनवार थाना में आवेदन देकर दुकानदार दिलीप साव सहित उसके 13 परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है. दो लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. आवेदन में छोटेलाल ने कहा है कि वह सापामारन अपने रिश्तेदार नागेश्वर यादव के घर शादी में आया था. बुधवार रात करीब नौ बजे उसका बेटा उदय अपने साथी मदन यादव के साथ राशन का कुछ सामान खरीदने दिलीप साव की दुकान पर गया था. दुकानदार निर्धारित मूल्य से दोगुना दाम मांग रहा था, जिसको लेकर दोनों पक्ष में कहा-सुनी हुई और फिर मारपीट हो गयी. उदय रॉड से पीटा गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी. उसने दिलीप साव, किशोर साव, फतुलि साव, कृष्णा साव, विवेक साव, अभिषेक साव सहित 13 लोगों को आरोपित किया है.

शराब के नशे में सामान लेने आये थे लोग

इधर, दुकानदार दिलीप साव के परिजनों ने बताया कि दो-तीन लोग शराब के नशे में सामान लेने आये थे. उक्त लोगों ने बियर की बोतल काउंटर पर रख दी. मना करने पर गाली देने लगे और मारपीट पर उतारु हो गये. दुकान से भगा दिया, तो फोन कर सापामारन से एक दर्जन से लोगों को बुला लिया और दुकान पर पत्थर चलाने लगे. इससे परिवार के कई लोग जख्मी भी हुए हैं. कहा कि इधर से कोई हमला नहीं हुआ है. राजद के प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न यादव ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. कहा कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola