ePaper

Giridih News :जमीन विवाद में पिता-पुत्र की पिटाई, दोनों घायल

Updated at : 06 Oct 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :जमीन विवाद में पिता-पुत्र की पिटाई, दोनों घायल

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के कोरीडीह गांव में रविवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन

कोयरीडीह निवासी ढालो दास के अनुसार वह रविवार देर रात अपने घर के बाहर बैठा हुआ था. इसी दौरान पुराने जमीन विवाद को लेकर उनके गोतिया वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. जब ढालो ने इसका विरोध किया, तो गोतिया ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे परमेश्वर दास को भी नहीं बख्शा और उसकी भी पिटाई कर दी. दोनों को गंभीर चोटें आयी. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola