Giridih News: उत्पाद विभाग ने किया नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: उत्पाद विभाग ने किया नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

Giridih News: छापेमारी में 1200 लीटर शराब, 770 लीटर स्पिरिट, 10 लीटर कैरामेल, 10000 खाली बोतल व ढक्कन, 10 रोल रैपर, 100 पीस नकली होलोग्रामी आदि बरामद हुई है.

विज्ञापन

उत्पाद विभाग ने बुधवार की शाम गांडेय थाना क्षेत्र के मेदिनीसारे में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया. छापेमारी में काफी मात्रा में शराब, बोतल, रैपर व अन्य सामग्री बरामद किया गया. उत्पाद विभाग की टीम ने गांडेय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. छापेमारी में 1200 लीटर शराब, 770 लीटर स्पिरिट, 10 लीटर कैरामेल, 10000 खाली बोतल व ढक्कन, 10 रोल रैपर, 100 पीस नकली होलोग्रामी आदि बरामद हुई है.

एक की हुई गिरफ्तारी

उत्पाद विभाग के पदाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी थी. इसमें नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. इस दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola