Giridh News :शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करायें रामनवमी : डीसी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 10:57 PM
Giridh News : रामनवमी शांति, सौहार्द व विधि-व्यवस्था के अनुकूल संपन्न कराने को लेकर डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ बिमल कुमार ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की.
बैठक में जिले के सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे सभी समुदायों के सहयोग एवं समन्वय से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखें. जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करें और जहां भी आवश्यक हो, वहां बैरिकेडिंग, लाइटिंग एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये.
जुलुसू मार्ग व समय का करें पालन
उन्होंने कहा कि जुलूस के लिए निर्धारित मार्ग व समय का सख्ती से पालन कराया जाए तथा बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का जुलूस या कार्यक्रम आयोजित नहीं होने दिया जाये. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाये. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखें और किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










