Giridih News :जनगणना कार्य में न कोई आंकड़ा छूटे, ना कोई दोहराव हो : डीसी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :जनगणना कार्य में न कोई आंकड़ा छूटे, ना कोई दोहराव हो : डीसी

Giridih News : समाहरणालय सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों के गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया.

विज्ञापन

मौके पर डीसी रामनिवास यादव ने इस कार्य को गंभीरता से लेकर त्रुटिहीन कार्य संपन्न किये जाने की जरूरत पर बल दिया ताकि ना तो कोई आंकड़ा छूटे और ना ही दोहराव हो. उन्होंने कहा कि इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाएं और नीतियां तय करते हैं.

समयबद्ध तरीके से होगा कार्य संपादित

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी रामनिवास यादव, डीडीसी स्मृता कुमारी, गृह मंत्रालय के संयुक्त निदेशक डॉ सतेंद्र कुमार गुप्ता, एसी विजय सिंह बिरूआ ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में सभी एसडीओ गिरिडीह जिला, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिले के विभिन्न प्रखंडों के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, प्रगणकों तथा संबंधित कर्मियों ने भाग लिया. डीसी ने गंभीरता से सभी संबंधित कार्य समयबद्ध तरीके से संपादित करने का निर्देश दिया. किसी भी प्रकार की जिज्ञासा होने पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक से उसका समाधान प्राप्त करने को उन्होंने कहा.

तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण

इस दौरान गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रशिक्षक सह संयुक्त निदेशक डॉ सत्येन्द्र कुमार गुप्ता एवं जिला समन्वयक आकाश वाजपेयी ने प्रशिक्षण दिया. इस दौरान जनगणना कार्य की बारीकियों, तकनीकों का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इसमें जनगणना का परिचय, नियुक्ति की प्रक्रिया, वित्तीय व्यवस्था, कानूनी प्रावधान, व्यापक प्रचार प्रसार, जनगणना से संबंधित सभी 34 कॉलम एवं 33 प्रश्नों के आंकड़े संग्रह करने की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप एवं सीएमएमएस पोर्टल की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola