Giridih News: हाथियों के झुंड ने स्कूल में रखा अनाज किया चट, फसलें रौंदी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: हाथियों के झुंड ने स्कूल में रखा अनाज किया चट, फसलें रौंदी

Giridih News: स्कूल में रखे दो बोरा चावल चट कर गया. साथ ही दो खिड़की, गेट ग्रिल तोड़ दी और एक दरवाजा को क्षतिग्रस्त कर दिया. विदित हो कि एक माह से अधिक समय से हाथियों का उत्पात इलाके में जारी है.

विज्ञापन

बगोदर प्रखंड क्षेत्र में सात हाथियों का झुंड लगातार इलाके में उत्पात मचा रहे हैं. मंगलवार की रात भी हाथियों का झुंड दुबारा अडवारा पंचायत के अखैना इलाके में घुस गया. इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. स्कूल के कार्यालय की खिड़की तोड़ दी. स्कूल में रखे दो बोरा चावल चट कर गया. साथ ही दो खिड़की, गेट ग्रिल तोड़ दी और एक दरवाजा को क्षतिग्रस्त कर दिया. विदित हो कि एक माह से अधिक समय से हाथियों का उत्पात इलाके में जारी है. हाथियों ने अब तक एक महिला को भी कुचलकर मार डाला. कई किसानों की फसलें भी बर्बाद कर दीं. इससे किसान काफी डरे-सहमे हैं. बुधवार की अलसुबह हाथियों के झुंड को तुकतुको इलाके में भी सक्रिय देखा गया. दिनभर बगोदर-सरिया की सीमाओं के जंगल में हाथी डटे हुए हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से इसकी जल्द ठोस पहल की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola