ePaper

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Updated at : 12 Jun 2024 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

आक्रोशित लोगों ने बगोदर- सरिया रोड को किया जाम

विज्ञापन

बगोदर.

बगोदर थाना क्षेत्र बगोदर- सरिया रोड में मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोंदलो निवासी लुटन महतो (60) की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. बताया जाता है लुटन महतो काम करके घर जा रहे थे. वह सड़क पार कर रहे थे, तभी बगोदर से सरिया की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बगोदर- सरिया रोड को जाम कर दिया है. वहीं मुखिया तुलसी महतो ने घटनास्थल पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली. घटना की सूचना बगोदर पुलिस को भी दी गयी.

जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप – गिरिडीह.

डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारो-नईटांड़ निवासी भिखनी देवी पति योगेंद्र पंडित ने गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा को आवेदन देकर कुछ लोगों पर जान मारने की नीयत से तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है. एसपी को दिये गये आवेदन में कहा कि वे अपनी जमीन पर मकान बना रही है और मकान में चढ़ने के लिए जमीन में लोहे की सीढ़ी लगायी थी तथा पनसोखा टंकी एवं बाथरूम बनाया था. जिसे गांव के ही कुछ लोगों ने तोड़ दिया और तलवार से हमला कर उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया. पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola