Giriidh News :ई-रिक्शा व कार में टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giriidh News :पचंबा में सोमवार को गिरिडीह की ओर जा रही एक कार और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गयी. राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ.
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से धक्का मार दिया. धक्का लगने के बाद ई-रिक्शा चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को संभाल लिया. ई-रिक्शा पर सवार एक यात्री को सिर में मामूली चोट आयी है. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की. बताया गया कि धक्का मारने के बाद कार फोरलेन के तहत नाली के पास खोदे गये गड्ढे के पास जाकर रुक गयी.
कार सवार सभी सुरक्षित
घटना में कार सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे. वाहन के अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर यातायात सामान्य करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










