Giridih News :शहरी क्षेत्र में बजबजाती नालियां व कचरों का अंबार बने परेशानी का सबब

Updated at : 19 Feb 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :शहरी क्षेत्र में बजबजाती नालियां व कचरों का अंबार बने परेशानी का सबब

Giridih News :गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में बजबजाती नालियां व सड़क किनारे कचरों का अंबार परेशानी की सबब बनता जा रहा है. प्लास्टिक के कारण नालियां जाम हो रही हैं. नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्डों की स्थिति कमोवेश यही है. नालियों में प्लास्टिक व कचरा जमा है. इससे दुर्गंध फैल रही है.

विज्ञापन

समस्या. निगम क्षेत्र में प्लास्टिक के कारण नालियां हो रहीं जाम

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में बजबजाती नालियां व सड़क किनारे कचरों का अंबार परेशानी की सबब बनता जा रहा है. प्लास्टिक के कारण नालियां जाम हो रही हैं. नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्डों की स्थिति कमोवेश यही है. नालियों में प्लास्टिक व कचरा जमा है. इससे दुर्गंध फैल रही है. शहरी क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को डस्टबिन रखने का आदेश दिये जाने के बाद भी कई दुकानदार डस्टबिन नहीं रखे हैं. खासकर किराना दुकानदारों को डस्टबिन एवं सब्जी वालों को बोरा रखने का आदेश दिया गया था. कुछ दुकानदारों द्वारा डस्टबिन रखा गया है लेकिन कई दुकानदारों द्वारा आदेश की अनदेखी की जा रही है. इसके कारण सड़क किनारे गंदगी फैल रही है. इससे नालियां जाम होने से समस्या उत्पन्न होती है.

सड़कों पर फेंका जा रहा है कचरा : व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानों के सामने डस्टबिन नहीं रखने के कारण कचरा सड़कों पर फेंका जा रहा है. इससे राहगीरों को परेशानी होती है. नाली में कचरा फेंकने से नालियां जाम हो जाती है. इससे सड़ांध के दुर्गंध से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है. गिरिडीह शहर के गद्दी मोहल्ला, टुंडी रोड, बड़ा चौक, मकतपुर, पंजाबी मोहल्ला, बरगंडा, पचंबा, व्हीटी बाजार, कोलडीहा, बरवाडीह आदि इलाकों की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं. होटलों व रेस्तरां से निकलने वाला कचरा नाली में जमा हो जाता है. शहरवासियों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है. इस बाबत अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार का कहना है कि नगर निगम को साफ-सफाई को लेकर बेहतर मॉनीटरिंग करने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola