Giridih News: जेसीबी से हुआ डोभा निर्माण, जांच की मांग
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: देवरी प्रखंड की कोशोगोंदोदिघी पंचायत में मनरेगा की योजनाओं में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. पंचायत में डोभा निर्माण में मजदूरों की जगह जेसीबी से काम लिया गया.
विज्ञापन
समाजसेवी पवन कुमार राय ने सोमवार को उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपा है. कहा है कि मनरेगा की योजनाओं में प्रावधानों की घोर अनदेखी की गयी है. मजदूरों का फर्जी मस्टर रोल बनाकर पैसे की अवैध निकासी कर ली गयी है, जबकि डोभा का निर्माण जेसीबी से कर लिया गया है. आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी जेसीबी से कटे सभी डोभा में भुगतान के लिए डिमांड की गयी और निकासी भी हो गयी. कार्यस्थल को देखे बिना ही संबंधित लोगों को भुगतान किया जा रहा है.
जांच की मांग करते हुए कही ये बात
पवन ने जांच की मांग करते हुए कहा है कि जितने भी नये डोभा की स्वीकृति हुई है, उसमें नौ अप्रैल से अब तक के बीच राशि की जो डिमांड की गयी है, यदि उसकी जांच हो तो सच्चाई सामने आ जायेगी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में देवरी के बीडीओ समेत मनरेगा से जुड़े अन्य अधिकारियों के समक्ष भी तथ्यों व साक्ष्य के साथ जांच के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक जांच तक नहीं करायी गयी. इससे योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले कर्मियों के साथ-साथ बिचौलियों का हौसला बढ़ा हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










