ePaper

Giridih News :आइएएस बनना चाहता है डिस्ट्रिक्ट सेकेंड टॉपर बलराम

Updated at : 05 Jun 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :आइएएस बनना चाहता है डिस्ट्रिक्ट सेकेंड टॉपर बलराम

Giridih News :इंटर कला के रिजल्ट में प्लस टू उच्च विद्यालय चरघरा का छात्र बलराम शर्मा ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. उसने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है. बलराम ने कहा कि वह परीक्षा परिणाम से वह काफी खुश है. वह आइएएस बनकर गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करना चाहता है.

विज्ञापन

इंटर कला के रिजल्ट में प्लस टू उच्च विद्यालय चरघरा का छात्र बलराम शर्मा ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. उसने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है. बलराम ने कहा कि वह परीक्षा परिणाम से वह काफी खुश है. वह आइएएस बनकर गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करना चाहता है. उसने अपने जूनियर छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा वह हथियार है, जिससे लोग अपना तकदीर बना सकते हैं. मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है. बलराम ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक भूषण कुमार, उदय कुमार के साथ-साथ माता अनीता देवी व पिता किशुन हजाम को दिया है. कहा कि उनके पिता सैलून चलाते हैं और पढ़ाई में हरसंभव सहयोग मिलता है.

आइएएस बनना चाहती है सपना कुमारी

इंटर कला के रिजल्ट में प्लस टू उच्च विद्यालय चरघरा की छात्रा सपना कुमारी ने जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है. सपना ने 89.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है. उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के साथ-साथ अपने अभिभावक को दिया है. सपना ने कहा कि वह और भी मेहनत करेगी. वह सिविल सर्विसेस की तैयारी कर आइएएस बनना चाहती है. कहा कि सच्ची लगन से मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola