Giridih News :महुआ चुनने को ले विवाद, मारपीट में एक दर्जन घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :महुआ चुनने को ले विवाद, मारपीट में एक दर्जन घायल

Giridih News :गुनियाथर ओपी क्षेत्र के हड़मातरी गांव में रविवार की सुबह महुआ चुनने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. मारपीट में दोनों पक्ष से एक दर्जन लोग घायल हो गये. सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया.

विज्ञापन

घायलों में बड़की टुडू (36), लीलमुनी मुर्मू (18), तालो मुर्मू (25), संजय मुर्मू (40), लौंढा मुर्मू (40), ढेना हांसदा (60), छोटकी मरांडी (45), गुड़िया मुर्मू (19), सोनाली बास्के (36), मनोज मरांडी (37), लीलावती हेंब्रम (45) व दानियल मरांड़ी (48) शामिल हैं.

आठ को किया गया रेफर

चिकिसकों ने प्राथमिक उपचार के ढेना हांसदा, बड़की टुडू, लालमुनी मुर्मू, संजय मुर्मू, तालो मुर्मू, मनोज मरांडी, लीलवती हेंब्रम व दानियल मरांडी को गिरिडीह रेफर कर दिया. दोनों पक्षों ने गुनियाथर ओपी में मारपीट करने की शिकायत की है. वहीं, गुनियाथर ओपी प्रभारी इस्माइल मरांडी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है. इस मामले में किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola