Giridih news: शिक्षक-अभिभावक बैठक में बच्चों व विद्यालय विकास पर चर्चा

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 11 Sep 2025 11:40 PM

विज्ञापन

Giridih news: अभिभावकों ने भी कई सुझाव दिये. बताया विद्यालय आने वाले बच्चों को घंटी के अनुसार पढ़ाई सुनिश्चित की जाये, ताकि बच्चे विद्यालय के बाहर घूमने नहीं जा सकें. विद्यालय विकास पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

मध्य विद्यालय दुधीटांड़ में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई. इसमें विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य, शिक्षक व ग्रामीणों ने भाग लिया. उपस्थित अभिभावकों के बीच शिक्षकों ने प्रगति रिपोर्ट रखी. बच्चों के निरंतर प्रगति के प्रति अभिभावकों को सचेत किया गया. बताया कि बच्चे जब विद्यालय से घर पहुंचते हैं तो उसकी काॅपी की जच अभिभावक करें और होमवर्क को पूरा कराने में मदद करें. बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने पर जोर दिया गया. अभिभावकों ने भी कई सुझाव दिये. बताया विद्यालय आने वाले बच्चों को घंटी के अनुसार पढ़ाई सुनिश्चित की जाये, ताकि बच्चे विद्यालय के बाहर घूमने नहीं जा सकें. विद्यालय विकास पर भी चर्चा हुई. विद्यालय के बच्चों ने भी अपने विचार रखे. मुख्य अतिथि प्रमुख मीना देवी ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक बैठक से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होगा. एचएम सुनीता कुमारी ने कहा अभिभावकों को समय-समय पर आवश्यक सुझाव देते रहने की जरूरत है, ताकि सुधार किया जा सके. मौके पर अध्यक्ष धीरज यादव, शिक्षिका सूरजमुनी मरांडी, कविता कुमारी, चंदन कुमार राय, आशुतोष पांडेय, सुखदेव महतो, भोला महतो, भागीरथ यादव, संतोष राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola