Giridih News: जन सेवा के लिए दीदी सेवा फाउंडेशन याद किया जाएगा : विधायक

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: जन सेवा के लिए दीदी सेवा फाउंडेशन याद किया जाएगा : विधायक

Giridih News: अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय प्रतापपुर के बच्चों, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ जमुआ विधायक ने दीदी सेवा फाउंडेशन का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

विधायक मंजू देवी ने कहा कि आज छोटी -छोटी समस्याओं का निदान सरकारी स्तर पर नहीं हो पा रहा है. इस संस्था से आमजनों की छोटी छोटी समस्या का निदान आसानी से हो सकेगा. कहा कि पिछले दिनों जमुआ व देवरी के युवाओं ने मुझे कहा था कि एक संस्था की स्थापना होनी चाहिये, जिससे आम लोगों की समस्या का हल हो सके. कहा कि यह संस्था हस्तशिल्प और कृषि आधरित सेवा बाढ़, आग, सुखाड़ जैसे आपदा पर राहत कार्य चलायेगी. शुद्ध पेयजल के लिए पौधारोपण कार्यक्रम चलाने की योजना है. कहा कि आज झारखंड सरकार ने जनहितकारी योजनाओं की बंदरबांट कर ली है. कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद राय.ने किया. कहा कि विधायक के जन्मदिन पर जमुआ व देवरी की जनता ने दीदी सेवा फाउंडेशन का शुभारंभ किया है. मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, जिप सदस्य संजय हाजरा, मुखिया प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. दशरथ प्रसाद वर्मा, राहुल कुमार सिंह, अशोक सिंह, दयानंद प्रसाद राय, अनंत शाह, संजीत मोदी, कृष्ण कुमार पांडेय, अभिषेक रंजन राय, पप्पू वर्मा, सोनू मोदी,अरविंद कुमार, रामानंद कुशवाहा, सुनील राय, प्रणय कुमार सिन्हा, बिनय कुमार राय, अर्मेन्द कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola