प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के पार्क पर भी अतिक्रणकारियों की नजर
विज्ञापन
झारखंडधाम.
जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल एवं पर्यटन स्थल झारखंडधाम को स्थानीय लोगों ने अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व ही जमुआ के सीओ ने अवैध नवनिर्मित तीन दुकानों व मकानों पर बुल डोजर चलाकर ध्वस्त किया था. बावजूद इसके अतिक्रमण के मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं. झारखंडधाम में पर्यटन विभाग के बनाये गये पार्क पर भी अतिक्रमणकारियों की नजर है. पर्यटन विभाग द्वारा बनायी गयी छतरियों को तोड़कर अवैध निर्माण किया जा रहा है. अतिक्रमणकारी पहले जमीन कब्जा कर दुकान बनाते हैं और किसी से मोटी रकम लेकर दूसरे को दे देते हैं. पंसस अंजन सिन्हा ने कहा कि झारखंडधाम क्षेत्र की पहचान है. यहां पर दूर-दराज से लोग पूजा करने आते हैं. पार्किंग की जमीन भी गायब हो गयी है. अवैध कब्जा की हुई जमीन पर बुलडोजर चलाकर सफाई किया जाना चाहिए. रूपलाल दास, पूरन यादव, रामदेव सोनी, पिंकू कुमार, कैलाश प्रसाद साहू ने झारखंडधाम को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










