गिरिडीह में हाट परिसर में शेड निर्माण करवाने की मांग तेज, व्यापारियों ने कहा- बारिश-धूप में होती है परेशानी

Updated:
विज्ञापन

फुटकर विक्रेता से जानकारी लेते कांग्रेसी नेता | Prabhat Khabar

देवरी के चतरो साप्ताहिक हाट में शेड न होने से व्यापारी और ग्रामीण परेशान हैं. कांग्रेस नेता ने जिला प्रशासन से जल्द शेड निर्माण कराने की मांग की है.

विज्ञापन

गिरिडीह : कांग्रेस नेता सह जिला कांग्रेस महासचिव अनिल चौधरी ने जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत चतरो के साप्ताहिक हाट परिसर में हाट शेड निर्माण करवाने की मांग की है.

शेड नहीं रहने से बारिश और धूप में काफी परेशानी

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को हाट में आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों व्यापारी और हजारों ग्रामीण खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, पर शेड नहीं रहने से बारिश और धूप में काफी परेशानी होती है. उन्होंने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से हाट परिसर में आवश्यकता अनुसार अविलंब शेड निर्माण कराने की मांग की है.


विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola