रास्ता पूछने के बहाने महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुए उचक्के

Updated:
विज्ञापन

भुक्तभोगी महिला की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बगोदर के महुरी में रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए. पीड़िता ने लाखों की चेन खोई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उचक्कों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के महुरी में रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली. घटना के बाद दोनों युवक तेज गति से बाइक लेकर फरार हो गये. पीड़िता ने मामले की सूचना बगोदर पुलिस को दी है.

हजारीबाग का रास्ता पूछकर दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार सुनीता देवी अपने पति लालो साव के साथ पूजा कर घर लौट रही थीं. घर के बाहर खड़ी होने के दौरान नीले रंग की बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. उन्होंने महिला को बुलाकर हजारीबाग जाने का रास्ता पूछा.

महिला जैसे ही उन्हें रास्ता बताने लगी, तभी बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और दोनों मौके से फरार हो गये.

डेढ़ लाख रुपये तक बतायी जा रही चेन की कीमत

भुक्तभोगी सुनीता देवी ने बताया कि छीनी गयी सोने की चेन की कीमत करीब एक से डेढ़ लाख रुपये है. घटना के बाद परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गये.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद बगोदर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और उचक्कों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.


विज्ञापन
Kumar Gourav

लेखक के बारे में

By Kumar Gourav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola