झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय बोलीं- लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें

गिरिडीह में समीक्षा बैठक करतीं झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह. फोटो : प्रभात खबर
Deepika Pandey Singh in Giridih: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गिरिडीह में अफसरों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले.
Deepika Pandey Singh in Giridih: गिरिडीह जिले में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. मंत्री ने ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. योजनाओं में तय लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये. प्राथमिकता के साथ ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के तहत संचालित योजनाओं का समय पर लाभ दिलाना सुनिश्चित होना चाहिए.
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या पर हैं ये निर्देश
मंत्री ने डीडीसी से सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतने की बात कही. समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने मनरेगा, अबुआ आवास योजना तथा मंईयां सम्मान योजना समेत कई योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये.
गिरिडीह की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनरेगा और अबुआ आवास योजना के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश
इसके अलावा 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में लाभुकों की संख्या को लेकर सभी संबंधित प्रखंड को जरूरी निर्देश दिये गये. साथ ही मनरेगा और अबुआ आवास योजनाओं के लक्ष्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये गये.
ये लोग रहे उपस्थित
मौके पर डीडीसी स्मृता कुमारी, एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, एनआरईपी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम, जेएसएलपीएस, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सभी प्रखंड समन्वयक, आवास योजना, गिरिडीह जिला समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय
गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शताब्दी समारोह सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुईं. इस दौरान मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है.

उन्होंने कहा कि उनका दरवाजा कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे खुले हैं. पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा मंटू, नरेश वर्मा, उपेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, सब्बन खान, महमूद अली खान, चंद्रशेखर सिंह, बरूण सिंह व अन्य उपस्थित थे. इससे पूर्व सभी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इसे भी पढ़ें
जयराम महतो और जेएलकेएम के 6 समर्थकों पर केस दर्ज, सीसीएल क्वार्टर पर कब्जा और चोरी का लगा आरोप
Kal Ka Mausam: आ गया IMD अपडेट, जानें कितना गिरेगा तापमान, कैसा रहेगा कल का मौसम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




