Giridih News: सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवन की मंौत
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: सड़क किनारे पीलर से टकरायी बाइक
विज्ञापन
Giridih News: सीआरपीएफ जवान का फाइल फोटो.
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड 220 माइल के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की साढ़े तीन बजे की है. घटना के बाबत बताया जाता है कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चपुआडीह के कोलेश्वर दास (55) अपनी पत्नी के साथ बाइक से बरकट्ठा से बगोदर की ओर लौट रहा था. तभी जीटी रोड 220 माइल के समीप बाइक असंतुलित होकर एक पीलर से टकरा गयी. बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं महिला बाल-बाल बच गयी. स्थानीय लोगों दोनों को बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाबत बताया जाता है कि चपुआडीह निवासी कौलेश्वर रविदास (अब मृतक) हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड के गंगपाचो अपने साले के बेटी की शादी में गया हुआ था और अपनी पत्नी संग बगोदर जीटी रोड होते हुए बाइक से अपना घर चपुआडीह लौट रहा था. इसी दौरान बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड 220 माइल के पास दूरी मार्क के लगी एक पीलर से बाइक असंतुलित होकर टकरा गयी.सीआरपीएफ में नर्सिंग सहायक था कौलेश्वर, मणिपुर में थी तैनाती :
बताया जाता है कि कौलेश्वर रविदास (अब मृतक) सीआरपीएफ में नर्सिंग सहायक था. वह मणिपुर की राजधानी इंफाल में कार्यरत था. वहीं बाइक चलाने के दौरान हेलमेट नहीं पहने रहने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह 12 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था. घटना ��ी सूचना मिलते ही बरकट्ठा से भी उनके परिजन बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचे. शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. इधर बगोदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा देवी, एक बेटी व बेटे समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया.समय पर पहुंची होती एंबुेंसलेंस बच सकती थी जान
: घटना को लेकर यह भी बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया. लेकिन एम्बुलेंस आधे घंटे देरी से घटनास्थल पर पहुंची. एम्बुलेंस के घटनास्थल पर लेट से पहुंचने को लेकर भी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि यदि समय से एंबुलेंस आती तो कौलेश्वर की जान बच सकती थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










