पूर्व मंत्री लालचंद महतो के अंतिम दर्शन करने को ले उमड़ी भीड़

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2024 11:35 PM

विज्ञापन

झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो के निधन के साथ ही डुमरी के राजनीति में एक युग का अंत हो गया.

विज्ञापन

डुमरी. झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो के निधन के साथ ही डुमरी के राजनीति में एक युग का अंत हो गया. डुमरी विधानसभा प्रतिनिधित्व करने वाले लालचंद महतो क्षेत्र एक लोकप्रिय राजनेता थे. हिंदी, अंग्रेजी और खोरठा भाषा बोलने वाले लालचंद महतो आम लोगों के बीच काफी चर्चित रहे. उनकी कार्यशैली कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रही है. शुक्रवार को लालचंद महतो का पार्थिव शरीर जैसे ही रांची से डुमरी अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंचा, उनके चाहने वालों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी. फूलों से सजे शव वाहन में दिवंगत लालचंद महतो के पार्थिव शरीर को लाया गया. इस दौरान उनके परिजन व शुभचिंतक और मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो राजू थे. विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व लोगों ने दिवंगत लालचंद महतो को श्रद्धांजलि गी. श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल, प्रदीप साहू, कामाख्या गिरि, मुखिया राजकुमार महतो, राजकुमार पांडेय, बरकत अली, कैलाश चौधरी, डेगनारायण महतो, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, डुमरचंद महतो, बहुजन सदान मोर्चा के बैजनाथ महतो, राजकमल महतो, निर्मल महतो, अशोक कुमार जैन, छत्रधारी महतो, जागेश्वर यादव, लालमणि साव, छक्कन महतो, आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव यशोदा देवी, शंभुनाथ महतो, रामाकांत गोविंद, नीलकंठ महतो, गंगाधर महतो, करमचंद महतो, रवींद्र महतो, रामेश्वर महतो, गुड्डू मलिक आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola