गिरिडीह में असामाजिक तत्वों ने टायर गोदाम में लगायी आग, मची अफरा-तफरी, करीब तीन लाख का नुकसान

टायर गोदाम में लगी आग बुझाता दमकलकर्मी
गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने टायर गोदाम में आग लगा दी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अगलगी में करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है.
गिरिडीह, मृणाल कुमार: झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के शांतिनगर में रविवार को टायर गोदाम में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस हादसे करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है.
असामाजिक तत्वों ने टायर दुकान के गोदाम में लगाई आग
गिरिडीह शहर के पचंबा थाने के पीछे बाजार समिति के समीप शांतिनगर में रविवार की दोपहर संकट मोचन नामक टायर गोदाम में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इतना ही नहीं टायरों में आग लगने के बाद आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगीं. शहर धुआं-धुआं दिखने लगा.
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची
गिरिडीह जिले में ऊंची-ऊंची आग की लपटें और धुआं देख अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि जैसे ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गयी तो तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी.
आग लगने के बाद घरों से बाहर निकले लोग
टायर का यह गोदाम बाजार समिति के समीप स्थित एक खाली पड़े मैदान में बनाया गया है, जहां काफी संख्या में टायर जमा कर रखा गया था. बताया जा रहा है कि एक टायर में आग लगने के बाद आग धीरे-धीरे अन्य टायरों में लग गयी. इसके बाद आग गोदाम में पूरी तरह फैल गयी. आग लगने के बाद आस-पास के घरों के लोग घरों से बाहर निकल गए. बताया जा रहा है कि अगलगी की इस घटना में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










