Giridih News :डीइओ व डीएसई से मिला समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :डीइओ व डीएसई से मिला समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

Giridih News :शिक्षक संगठन समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) व जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और वेतन भुगतान की मांग की.

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वित्त विभाग झारखंड सरकार और मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में सभी शिक्षकों के जीपीएफ खाता, प्राण खाता, बैंक अकाउंट, जन्मतिथि, योगदान व सेवानिवृत्ति की तिथि की जांच अविलंब करने का निर्देश डीडीओ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को दिया जाये. जिनकी जांच पूरी हो गयी है, वैसे शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाये.

दो महीने से नहीं हुआ है वेतन भुगतान

मालूम रहे कि दो महीने से शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है, इससे उनके समक्ष आर्थिक कठिनाई उत्पन्न हो रहा है. डीइओ मो वसीम अहमद व डीएसई मुकुल राज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिनकी जांच पूरा हो जायेगी, उनका वेतन भुगतान शीघ्र किया जायेगा. प्रतिनिधि मंडल में झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव रविकांत चौधरी, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के केदार प्रसाद यादव, झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के विकास सिन्हा, आनंद शंकर, सुदीप कुमार, उमाशंकर राम, राजेश कुमार सिंह, रविकांत, महेश सिंह, सुरेंद्र तिवारी, मिथिलेश कुमार, विनोद यादव, घनश्याम गोस्वामी, नौशाद समा, राकेश पाठक, अवधेश यादव, अनुज सिंह सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola