Giridih News: बिजली की आंख-मिचौनी तथा लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 10 Jun 2025 1:41 AM

विज्ञापन

Giridih News: अनियमित विद्युतापूर्ति से क्षेत्र के उपभोक्ता काफी परेशान हैं और चिलचिलाती धूप व उमस भरी इस गर्मी ने संकट को और बढ़ा दिया है. सरिया पावर ग्रिड के तहत छह पावर सब स्टेशन (पीएसएस) आते हैं. सभी पीएसएस के अंतर्गत औसतन 40000 की आबादी आती है.

विज्ञापन

बिजली की कम आपूर्ति होने के कारण पीएसएस कर्मियों द्वारा लोड शेडिंग के नाम पर बिजली की कटौती की जा रही है. इसस सरिया पूर्वी जोन के लोग सर्वाधिक परेशान हैं. इस बाबत स्थानीय उपभोक्ता भाजयुमो कोयरीडीह मंडल महामंत्री अमरनाथ कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों कोयरीडीह फीडर से चल रही अघोषित बिजली कटौती के कारण मोहल्ले के दर्जनाधिक उपभोक्ता काफी परेशान हैं. इसके अलावा अनियमित विद्युतापूर्ति से लोगों के बीच पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है. रोज-रोज अंबाडीह पावर हाउस से शाम छह बजे लेकर रात 10-11 बिजली की कटौती की जा रही है. विद्युत विभाग के अधिकारी तथा कर्मियों की नौटंकी के कारण जनता आक्रोशित है.

अनदेखी जारी रही तो जनता उतरेगी सड़क पर

भाजयुमो कोयरीडीह मंडल महामंत्री अमरनाथ कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया है. बाध्य होकर स्थानीय विधायक नागेंद्र महतो से इसकी शिकायत की गयी है. कहा कि कोयरीडीह फीडर में बिजली की समस्या विधानसभा चुनाव के पूर्व से ही रही है. लोगों को उम्मीद है कि विधायक श्री महतो पहल कर स्थिति में सुधार करायेंगे. कहा कि बिजली की इस लचर व्यवस्था में यदि सुधार नहीं हुआ, तो आम लोगों के साथ बिजली की कुव्यवस्था के खिलाफ उपभोक्ता आंदोलन में उतरेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola