Giridih News: नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने पर मंत्रणा

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने पर मंत्रणा

Giridih News: समिति के संरक्षक भरत साहू व अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी विजया दशमी के अवसर पर मुंबई के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या व रात्रि जागरण का कार्यक्रम रखा गया है.

विज्ञापन

जैनियों के सुप्रसिद्ध महातीर्थ मधुबन के प्रागंण मे आगामी नवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. पूजा की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी. समिति के संरक्षक भरत साहू व अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी विजया दशमी के अवसर पर मुंबई के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या व रात्रि जागरण का कार्यक्रम रखा गया है. श्री साहू ने बताया कि कलाकारों को लाने की जिम्मेवारी गिरिडीह के समाजसेवी व भाजपा नेता बिनोद सिन्हा की ओर से निभाई जाएगी. इसकी स्वीकृति उनकी ओर से मिल चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola