मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप का समापन

Updated at : 19 Apr 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप का समापन

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सरिया प्रखंड के सभी 137 मतदान केंद्रों में आयोजित दो दिवसीय विशेष कैंप का समापन शुक्रवार को हुआ.

विज्ञापन

सरिया. लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सरिया प्रखंड के सभी 137 मतदान केंद्रों में आयोजित दो दिवसीय विशेष कैंप का समापन शुक्रवार को हुआ. इस संबंध में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह सीओ संतोष कुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष कैंप लगाया गया. सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वह 23 अप्रैल तक प्रत्येक मतदान केंद्र क्षेत्र से कम से कम 10 युवक-युवतियों का प्रपत्र छह आवश्यक रूप से जमा करें. बीएलओ को उनके मतदान केंद्र क्षेत्र में अर्हता पूरी करने वाले सभी युवाओं का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करने के लिए प्रपत्र छह जमा करने से संबंधित प्रतिवेदन जमा करने की बात भी कही गयी है. इसका उद्देश्य 26 अप्रैल को प्रकाशित होने वाले निर्वाचक नामावली में उनका नाम दर्ज करवाना है. इसके अतिरिक्त एएसडी का नाम हटाने तथा संशोधन के लिए क्रमश: प्रपत्र सात व आठ भरवाया गया. 14 सुपरवाइजर कैंप का निरीक्षण करते रहे. शिविर में मतदाता मार्गदर्शिका वितरण भी किया गया. हेल्पलाइन नंबर 1950 की भी जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola