ePaper

Giridih News :समय सीमा में विकास योजनाओं को करें पूरा : डीसी

Updated at : 08 Dec 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :समय सीमा में विकास योजनाओं को करें पूरा : डीसी

Giridih News :समाहरणालय सभागार में डीसी रामनिवास यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें मनरेगा, पीएम व अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीसी ने समीक्षा के क्रम में कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करें और लोगों को इसका लाभ दिलाने का सख्त निर्देश दिया.

विज्ञापन

मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में वैसी सभी योजनाओं जो वर्षों से पेंडिंग पड़े हुए हैं, उन्हें अविलंब पूर्ण कराने, मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने तथा शत-प्रतिशत जियो टैगिंग कराने व पोटो हो खेल मैदान सहित अन्य योजना को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने की बात कही. सख्त निर्देश दिया गया. बैठक में अबुआ व पीएम आवास समेत बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना की भौतिक प्रगति, लाभुकों की राशि की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करने परो जर दिया. किस्तों का भुगतान भी समय पर किया जाये. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी योग्य लाभुक इन योजनाओं से वंचित ना रहें.

लंबित योजनाओं के कार्य में तेजी लाने का निर्देश

सभी बीडीओ को लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए एक सप्ताह में प्रगति लाने का निर्देश दिया. कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीसी ने कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतें ताकि सुनियोजित ढंग से योजनाओं को पूरा किया जाये और लोगों को उसका लाभ मिले. बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी समेत डीआरडीए निदेशक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola