Giridih News :सीओ ने जब्त किया पत्थर लदा हाइवा, केस

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :सीओ ने जब्त किया पत्थर लदा हाइवा, केस

Giridih News : जमुआ क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है. सोमवार की सुबह सीओ नरेश कुमार वर्मा की अगुआई में टीम क्षेत्र में निकली हुई थी.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जमुआ-चितरडीह मुख्य मार्ग पर बाटी के पास पत्थर लगा हाइवा संख्या जेएच 10 सीएक्स 6574 आते दिखा. टीम ने चालक को वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक काफी तेज रफ्तार में आगे निकल गया. टीम ने हाइवा का पीछा करना शुरू किया, तो चालक एक किमी दूर कुसैया के पास हाइवा खड़ा कर भाग गया.

क्या कहते हैं सीओ

सीओ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पत्थर लदा एक हाइवा जब्त किया गया है. चालक भागने में सफल रहा. सूचना मिली थी कि अवैध रूप से पत्थरों का उठाव कर उसे खपाने की तैयारी चल रही है. कहा कि अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. सीओ के निर्देश पर वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हाइवा थाना को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola