Giridih News: विशेष शिविर के दूसरे दिन चलाया गया स्वच्छता अभियान
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: आदर्श कॉलेज राजधनवार की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन बुधवार को बरजो दलित मुहल्ला में सफाई अभियान चलाया गया. प्राचार्य प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्र ने कहा कि स्वच्छता ही सभ्य समाज की पहचान है.
विज्ञापन
प्राचार्य ने कहा कि अपने आसपास हमें स्वच्छ रखना चाहिए. पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया तथा लोगों को जागरूक किया गया. एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ रोशन ने कहा कि एनएसएस वॉलंटियर इस सात दिवसीय विशेष शिविर में विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं.
इन स्वयंसेवकों ने चलाया अभियान
स्वयंसेवक रेशमा, मुस्कान, रौनक मिश्रा, नीतू, बबली, स्वीटी, ब्यूटी, श्रुति, सुप्रिया, पूजा, ममता, दिलीप, शिवशंकर, खुशबू, आलिया प्रवीण, सीमा, कृति सानिया, फ्रूटी, रिंकी, सीमा आदि ने पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










