Giridih News :चीतल का शव मिला, वन विभाग की टीम पहुंची

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :चीतल का शव मिला, वन विभाग की टीम पहुंची

Giridih News :बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी टोला वार्ड नं 4 में शुक्रवार की सुबह चित्तीदार हिरण का शव मिला. जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पशु चिकित्सक से अंत्य परीक्षण कराया.

विज्ञापन

इस बाबत वन परिसर पदाधिकारी अंशु कुमार ने बताया कि यह चित्तीदार हिरण संभवत: अपने झुंड से भटक गया होगा जो सरिया के राजदह, दलांगी, छोटकी सरिया आदि जंगलों की ओर से आया होगा. लगभग छह वर्ष की उम्र के इस चीतल का वजन लगभग 60 किलोग्राम है. कहा कि इसका सिंग जब्त कर वन परिसर कार्यालय सरिया में रखा गया है.

कुत्तों के झुंड ने किया हमला

अंत्यपरीक्षण कर रहे कर्मियों के अनुसार इसके शरीर के बाह्य भाग में कई जगहों पर दांत से कटने के निशान हैं. अनुमान जताया जा रहा है कि कुत्तों के झुंड ने इस पर हमला किया होगा. इस कारण चीतल हिरण की मौत हो गयी. वन विभाग ने चित्तीदार हिरण के शव को वन परिसर सरिया में मिट्टी दे दी गयी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola