Giridih News :रेल लाइन पार नहीं करने की बच्चों को दी गयी सीख

Updated at : 01 Apr 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :रेल लाइन पार नहीं करने की बच्चों को दी गयी सीख

Giridih News :बुधवार को आसनसोल रेल मंडल के अधिकारियों ने निर्मला बालिका उच्च विद्यालय महेशमुंडा में बैठक कू. बैठक में विद्यालय की छात्राओं समेत समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं सुनायीं.

विज्ञापन

आसनसोल रेल मंडल के अधिकारियों की महेशमुंडा के निर्मला बालिका उच्च विद्यालय में आहूत बैठक में अधिकारियों ने बच्चियों को लाइन क्रॉस नहीं करने की सीख दी. इस पर बच्चों ने कहा कि महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के समीप बने अंडरपास में हमेशा जलजमाव रहता है, जिससे बच्चियों के ड्रेस खराब होने के साथ दुर्घटना की आंशका बनी रहती है. बच्चियों ने बताया कि महेशमुंडा रेलवे स्टेशन में कभी कभी घंटों मालगाड़ी खड़ी रहती है, जिस कारण बच्चियों को जान जोखिम में डाल मालगाड़ी के नीचे से गुजरकर पार करना पडता है.

अंडरपास में जमा रहता है पानी, लाइन पार करना मजबूरी

बैठक में शामिल कांग्रेस के नेशाब अहमद, बड़कीटांड़ पंचायत के मुखिया के प्रतिनिधि मो परवेज, झामुमो के प्रखंड सचिव शब्बीर अंसारी, भाकपा माले के महताब अली मिर्जा समेत अन्य ने महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के समीप अंडरपास में सालों भर जल जमाव से होनेवाली परेशानियों से अवगत कराया. कहा कि महेशमुंडा रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी घंटों खड़े रहती है. स्कूली बच्चों को इससे परेशानी होती है. कहा कि अंडरपास में हमेशा जल जमाव रहने से पैदल, दोपहिया वाहन चालक समेत चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी फजीहत उठानी पड़ सरही है. बरसात के दिनों में अंडरपास से पैदल पार करना भी संभव नहीं है.

फुट ओवरब्रिज बनान के मांग

इस क्रम में सभी ने महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के समीप फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने समेत महेशमुंडा अंडर रेलवे अंडरपास में हमेशा जलजमाव, रांची-आसनसोल इंटरसिटी व गोड्डा -दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव महेशमुंडा में करने की मांग रखी. आसनसोल रेलवे डिवीजन के अधिकारियों ने समाजसेवी, जनप्रतिनिधि समेत ग्रामीणों की समस्या पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. कहा कि महेशमुंडा रेलवे स्टेशन में ओवरब्रिज निर्माण का टेंडर बहुत जल्द होगा. दो महीने के भीतर अंडरपास से जल जमाव की समस्या से निजात दिलायी जायेगी. अधिकारियों ने कहा कि महेशमुंडा रेलवे स्टेशन का अविलंब सौंदर्यीकरण के साथ यात्रियों को पानी व शौचालय की भी समुचित सुविधा मिलेगी. कहा कि आसनसोल रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस व गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का महेशमुंडा में ठहराव की मांग को भी विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जायेगा.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर आसनसोल रेल मंडल के निरंजन कुमार, दिनेश कुमार मीणा, विनय कुमार, कमलेश कुमार, लाल बाबू चौधरी, ऋषिकेश कुणाल, गौतम कुमार, मिथलेश वर्मा, मुखिया मो सद्दीक अंसारी, परवेज आलम, तौकीर अहमद, इश्तियाक अहमद, प्रमोद तिवारी, कैलाश ठाकुर, जगदीप कुमार, जुम्मन मियां, इम्तियाज अंसारी, नौशाद अंसारी, मो सोनू समेत विद्यालय की बच्चियां व शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola