Giridih News :बाइक की चपेट में आने से बच्चे की मौत, विरोध में सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बाइक की चपेट में आने से बच्चे की मौत, विरोध में सड़क जाम

Giridih News :हीरोडीह थाना क्षेत्र के करिहारी चौक पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे को एक बाइक ने अपनी चपेट में लिया.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करिहारी गांव के रवि यादव का सात वर्षीय पुत्र गोलू कुमार यादव शनिवार दोपहर चौक से अपने घर जाने के लिए रोड पार कर रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. बाइक सवार हीरोडीह थाना क्षेत्र के गौरटोली निवासी दासो यादव का पुत्र सुबोध यादव अपने दो साथियों को हैदराबाद जाने के लिए बस पकड़ाने खोरीमहुआ जा रहा था.

धनबाद ले जाने के दौरान गयी जान

धक्का लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था, इसी बीच रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गयी. फिर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करिहारी चौक पर सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है. इसके कारण प्राय: हादसे होते रहते हैं. सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

पुलिस ने की बाइक चालक को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह व जमुआ थाना प्रभारी महेश चंद्रा व विभूति देव ने सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों व परिजनों को समझाया, लेकिन वे कुछ सुनने को तैयार नहीं थे. पुलिस ने बुलेट चालक को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है. बाद में मुआवजा के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटाया.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola