Giridih News: हजारीबाग रोड समेत धनबाद मंडल के कई स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 11:49 PM
Giridih News: इस दौरान उनसे फाइन के रूप में कुल मिलाकर 5 लाख 18 हजार 185 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गये. इसके बाद कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया. चेकिंग अभियान में 143 टिकट चेकिंग कर्मियों को विभिन्न स्टेशन में लगाया गया था. चेकिंग टीमों ने स्टेशनों एवं विभिन्न मेल, एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग की.
पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों में शुक्रवार को बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें हजारीबाग रोड के साथ-साथ गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गयी. जांच अभियान में कुल 1044 रेल यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे. इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है. जिससे कि वे उचित टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े उसका ख्याल रख सकें. उक्त बातों की जानकारी शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद व वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने पत्रकारों को दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










