ePaper

सेंटर लीडर पर फर्जी तरीके से ग्रुप लोन निकालने का आरोप

Updated at : 20 May 2024 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
सेंटर लीडर पर फर्जी तरीके से ग्रुप लोन निकालने का आरोप

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधौड़ा में आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ करीब पांच लाख रु का फर्जीवाड़ा करने का एक मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

गिरिडीह.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधौड़ा में आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ करीब पांच लाख रु का फर्जीवाड़ा करने का एक मामला प्रकाश में आया है. मामला इन महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से ग्रुप लोन निकालने का है. महिलाओं के साथ-साथ ग्रामीणों ने रविवार को सेंटर लीडर के घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया.

कंपनी अड़ी है कर्ज वापसी पर :

इस बाबत भुक्तभोगियों में रीना देवी, पूजा देवी, सूरजी देवी, गुड़िया देवी, लखिया देवी, फुलवा देवी, हेमिया देवी, शबीना खातून आदि ने बताया कि गांव में एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी महिलाओं को ग्रुप लोन देती है. इसी के तहत यहां की सेंटर लीडर ने सभी से उनके कागजात लेकर व गलत तरीके से हस्ताक्षर करवा कर इनके नाम पर करीब पांच लाख रु से अधिक की निकासी कर ली है. बताया कि इसका उन्हें पता भी नहीं था. अचानक कंपनी के लोग पहुंच कर सभी से रूपये की मांग करने लगे. सभी ने कोई भी पैसा नहीं लेने की बात कही तो कंपनी के लोगों ने उनके नाम से रकम की निकासी की बात कही. और उनके नाम से पैसे की निकासी हुई है तो वापस करना ही होगा.

सेंटर लीडर ने पैसे निकासी की बात कबूली : जब सभी महिलाएं ग्रुप लीडर के पास गयीं, तो उसने सभी के नाम से लोन लेने की बात कबूली और पैसा भी वही जमा कर देगी. इसी के बाद रात में सभी के पासबुक भी दे दिये गये, महिलाओं ने कहा कि अब सेंटर लीडर पैसे देने से मना कर रही है. इसी बात को लेकर रविवार को महिलाओं ने हंगामा किया. बताया कि इन महिलाओं के नाम पर 40 हजार से लेकर 50 हजार तक की राशि की निकासी की गयी है.

कंपनी कर्मी और सेंटर लीडर की सेंटिंग :

गांव की कई महिलाओं ने बताया कि सेंटर लीडर और कंपनी के कर्मी के बीच सेंटिंग रहती है. पूर्व में भी कई बार कई महिलाओं के नाम से ग्रुप लोन की राशि निकासी हो गयी थी, पर कई लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं थी. कहा कि कंपनी के कर्मी जब गांव आते हैं तो सेंटर लीडर के साथ बातचीत कर चले जाते हैं.

सेंटर लीडर से ली जायेगी जानकारी : बीएम

: इधर, एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी के बीएम रंजीत कुमार ने बताया कि महिलाओं की ग्रुप लोन की राशि उनके खाते में जाती है. अगर महिलाओं के खाते में राशि नहीं गयी है तो यह जांच का विषय है. इस संबंध में सेंटर लीडर से बातचीत की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola