Giridih News: सीसीएल : तीन सुरक्षा गार्डस को कोयला चोरों ने पीटा

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 10 Sep 2025 1:16 AM

विज्ञापन

Giridih News: घटना बीती रात की है. इस संबंध में घायल सुरक्षा प्रहरी रिंकू कुमार ने बताया कि बीती रात हमलोग पेट्रोलिंग कर रहे थे. रात में सीपी साइडिंग में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सूचना दी कि यहां पर काफी संख्या में कोयला चोर घुसे हुए हैं. सूचना पर हम लोग तत्काल सीपी साइडिंग पहुंचे और चोरों को खदेड़ना शुरू किया. इसी कड़ी में एक जवान श्याम सुंदर महतो को कोयला चोरों ने घेर लिया. चोरों ने जब उसे घेर लिया तो आनन-फानन में उसे बचाने के लिए हम वहां पर पहुंचें. इस दौरान कोयला चोर श्याम सुंदर महतो के पर नुकीला पत्थर पटकने वाला था कि हम वहां पहुंच गये और हमले को रोकने की कोशिश की. लेकिन कोयला चोरों ने सभी को घेरकर मारपीट शुरू कर दी.

विज्ञापन

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत सीपी साइडिंग में बीती रात कोयला चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है. कोयला चोरों ने सीसीएल सुरक्षा विभाग के पेट्रोलिंग गश्त में शामिल सुरक्षा प्रहरियों पर हमला बोल दिया. इस घटना में सीसीएल सुरक्षा प्रहरी रिंकू कुमार, किशन कुमार और होमगार्ड श्याम सुंदर महतो घायल हो गये. घायलों का इलाज सीसीएल लंकास्टर अस्पताल में चल रहा है. घटना बीती रात की है. इस संबंध में घायल सुरक्षा प्रहरी रिंकू कुमार ने बताया कि बीती रात हमलोग पेट्रोलिंग कर रहे थे. रात में सीपी साइडिंग में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सूचना दी कि यहां पर काफी संख्या में कोयला चोर घुसे हुए हैं. सूचना पर हम लोग तत्काल सीपी साइडिंग पहुंचे और चोरों को खदेड़ना शुरू किया. इसी कड़ी में एक जवान श्याम सुंदर महतो को कोयला चोरों ने घेर लिया. चोरों ने जब उसे घेर लिया तो आनन-फानन में उसे बचाने के लिए हम वहां पर पहुंचें. इस दौरान कोयला चोर श्याम सुंदर महतो के पर नुकीला पत्थर पटकने वाला था कि हम वहां पहुंच गये और हमले को रोकने की कोशिश की. लेकिन कोयला चोरों ने सभी को घेरकर मारपीट शुरू कर दी. रिंकू ने बताया कि उसे सिर पर चोटें आई हैं. किशन कुमार की बांह में चोट है, वहीं श्याम सुंदर महतो के साथ मारपीट हुई है. उन्होंने बताया कि हमलावर 15 से 20 की संख्या में थे. उसके बगल लगभग 100 कोयला चोर मौजूद थे.

सीसीएल अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

घायलों को उनके साथी सुरक्षा गार्डों ने रात में ही सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया. तत्काल इसकी सूचना महाप्रबंधक गिरिश कुमार राठौर, परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा व सुरक्षा पदाधिकारी राजवर्धन को दी. साथ ही मुफस्सिल थाना को भी इस घटना की जानकारी दी गयी. डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है. आज सुबह महाप्रबंधक गिरिश कुमार राठौर, पीओ जीएस मीणा, सुरक्षा पदाधिकारी राजवर्धन, सीसीएल अधिकारी अनिल कुमार पासवान, सुरक्षा इंस्पेक्टर नकुल कुमार नायक लंकास्टर अस्पताल पहुंचे और जानकारी.

मुफस्सिल थाना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

सीसीएल सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर नकुल कुमार नायक ने बताया कि इस घटना को लेकर मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि थाना को दिये गये आवेदन में पूरी घटना को जिक्र किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आठ सितंबर की रात्रि पाली में रोज की भांति सीसीएल संपत्ति की सुरक्षा हेतु सीसीएल की गश्ती दल गश्ती करने के लिए निकला था. गश्ती दल में सुरक्षा प्रहरी रिंकू कुमार, समीर अंसारी, श्याम सुंदर महतो एवं किशन कुमार शामिल थे. सीपी साइडिंग में डयूटी के दौरान कोयला चोर हथियार से लैश होकर गश्ती दल पर हमला बोल दिया. रिंकू कुमार के सिर पर लोहे के रड से हमला किया गया, जिससे उसका सिर फट गया. इनके अलावे किशन कुमार एवं श्याम सुंदर महतो के साथ भी मारपीट की गई है. इनलोगों को जान से मारने का प्रयास किया गया. श्री नायक ने बताया कि प्राथमिकी में मो. शमशेर अंसारी, बबलु, चरकू मियां व आशिक को आरोपी बनाया गया है.

मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, कोयला चोरों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीपीओ

एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि बीती रात सीसीएल क्षेत्र में एक घटना घटी थी. इसमें सीसीएल सुरक्षा कर्मियों को चोटें आई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. उन्होंने कहा कि सीसीएल द्वारा जो आवेदन दिया गया है उस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि जो लोग कोयला चोरी करते हैं और मारपीट जैसी घटना को अंजाम देते हैं, उनलोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. कहा कि जो लोग कोयला चोरी में संलिप्त हैं, उनके खिलाफ विधिसंवत कार्रवाई की जायेगी. एक सवाल के जवाब में एसडीपीओ ने बताया कि मारपीट की घटना में शामिल एक आरोपी मो. शमशेर की गिरफ्तारी हुई है. अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola