गिरिडीह के अवि गोयल ने किया कमाल, कॉमर्स में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बने स्टेट टॉपर

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 14 May 2026 8:49 AM

विज्ञापन
अवि गोयल अपने परिवार के साथ

CBSE 12 Board Result: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के छात्र अवि गोयल ने झारखंड स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. अवि के शानदार प्रदर्शन से परिजनों सहित विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

गिरिडीह से सूरज सिन्हा की रिपोर्ट

12 Board Result: सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के अवि गोयल ने कॉमर्स में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर झारखंड स्टेट टॉपर बने है. अवि गोयल के शानदार प्रदर्शन से उनके परिजनों सहित पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है. अवि गोयल के पिता ओम प्रकाश गोयल डीएवी सीसीएल गिरिडीह के प्राचार्य हैं. उनके पिता के अलावा मां पूनम गोयल, बहन मान्या गोयल ने काफी खुशी व्यक्त की है. 

शिक्षकों के मार्गदर्शन ने दिलाई कामयाबी 

इस सफलता पर अवि गोयल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे विश्वास था कि बेहतर अंक प्राप्त होगा, पर डर भी लग रहा था. मेरे परिवार वालों ने मुझसे जो उम्मीद लगा रखे थे, उस पर खरा उतरकर काफी सुकून महसूस हो रहा है. अपने मम्मी-पापा और डीएवी के शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण यह मुकाम हासिल हुआ है.  

सीए बनना चाहता है अवि गोयल

स्टेट टॉपर अवि गोयल अभी सीए की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह सीए बनना चाहता है. उन्होंने कहा कि फोकस होकर पढ़ाई करने और विषयों का लगातार लिखित रिविजन करने से काफी फायदा मिलता है. अवि ने तमाम विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि वह अपने शिक्षकों की बातों को ध्यान से सुने, क्योंकि शिक्षक अनुभवी होते हैं. बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार पढ़ाई और अनुशासन जरूरी है. कहा कि डीएवी सीसीएल के तमाम शिक्षक काफी अच्छे हैं. पढ़ाई के मामले में हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं.

माता-पिता ने व्यक्त की खुशी

अवि गोयल के पिता सह डीएवी सीसीएल के प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अवि नर्सरी से लेकर 12 वीं तक डीएवी में पढ़ा है. अवि के इस प्रदर्शन का श्रेय उसकी अपनी मेहनत को जाता है. उन्होंने  कहा कि इस उपलब्धि का क्रेडिट उनकी धर्मपत्नी पूनम गोयल को भी जाता है, जिन्होंने अपना सबकुछ छोड़कर अपने बच्चों पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा. अपने बेटे अवि गोयल के शानदार प्रदर्शन पर उसकी मम्मी पूनम गोयल भी काफी खुश है. उन्होंने कहा कि अवि शुरू से ही पढ़ाई में तेज रहा है. पढ़ाई के साथ-साथ उसकी खेल में भी रूचि है. उन्होंने कहा कि समय-समय पर बच्चों को वह गाइड करती रही है. उन्होंने कहा कि अवि गोयल के इस श्रेय में उनके पापा सह प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल की भी अहम भूमिका है. 

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में प्रमोशन पर ‘ब्रेक’: दारोगा से इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति पर झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC को सीट सुरक्षित रखने का आदेश

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola