Giridih News :बंद घर से 22 हजार नकदी व लाखों के जेवरात की चोरी

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 11:18 PM

विज्ञापन

Giridih News : मुफ्फसिल थानांतर्गत बरवाडीह में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और लाखों रु के जेवरात की चोरी कर ली. इस बाबत भुक्तभोगी खुर्शीद अंसारी (45) ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की फरियाद की है.

विज्ञापन

आवेदन के अनुसार प्रार्थी 22 मार्च 2026 को घर में ताला बंद कर सपरिवार धनबाद गये थे. अगले दिन यानी 23 मार्च को सुबह लगभग पांच बजे लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा हुआ पाया और अंदर सभी सामान बिखरे पड़े थे. खुर्शीद ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर रखी दो अलमारियों को तोड़कर 22 हजार नगदी, दो पीस कान का झुमका (12 ग्राम), एक पीस मांग टीका (8 ग्राम), एक पीस नथिया (4 ग्राम), दो पीस अंगूठी (12 ग्राम), चांदी के जेवरात में दो जोड़ी पायल (350 ग्राम) तथा अलमारी में रखे जरूरी कागजात भी चुरा ले गये.

सूचना पर पहुंची पुलिस, की जांच

घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस बरवाडीह पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी. इस बाबत मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने पीड़ित का आवेदन मिलने की पुष्टि की तथा कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola