Giridih News: महिला के साथ मारपीट कर गहने लूटने के मामले में छह पर केस

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: महिला के साथ मारपीट कर गहने लूटने के मामले में छह पर केस

Giridih News: पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना 31 अगस्त की शाम करीब 4 बजे हुई. वह अपने घर के पास बाथरूम और चापाकल का रास्ता खोल रही थी. इसी दौरान अचानक पड़ोसी विकाश कुमार साव, सुरेश साव, अंजू देवी, रेखा देवी, धनेश्वरी देवी और जितेंद्र साव वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पण्यडीह में एक महिला के साथ मारपीट और गहना लूटने का मामले में पीड़िता जितनी देवी ने थाना में आवेदन देकर कई लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने और गहना लूट लेने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना 31 अगस्त की शाम करीब 4 बजे हुई. वह अपने घर के पास बाथरूम और चापाकल का रास्ता खोल रही थी. इसी दौरान अचानक पड़ोसी विकाश कुमार साव, सुरेश साव, अंजू देवी, रेखा देवी, धनेश्वरी देवी और जितेंद्र साव वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की. जितनी देवी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उन्हें जमीन पर पटक दिया गया और गले में पहनी सोने की चेन और नाक की नथुनी छीन ली गई. साथ ही उनके घर में रखे पैसे भी उठा ले गए. महिला का कहना है कि बीच-बचाव करने आई उनकी देवरानी को भी आरोपियों ने पीट दिया. इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola