Giridih News :कार ने बाइक में पीछे से मारा धक्का, दो युवक घायल
Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :03 May 2026 11:24 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News : गावां-तिसरी मुख्य पथ सड़क पर तिसरी प्रखंड मुख्यालय चौक के पास रविवार की दोपहर एक कार ने आगे जा रही एक बाइक को पीछे से धक्का मार दिया. इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार खिजुरी निवासी मिंटू साव पिता उमेश साव और रामचंद्र तुरी अपनी बाइक से तिसरी आ रहे थे. तभी, सरकारी अस्पताल के पास ही धनबाद से नवादा जा रही एक कार ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया. धक्का लगने से बाइक सवार सड़क पर गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार को रोककर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी.
शादी समारोह में जा रहा टोटो पलटा, चालक समेत चार जख्मी
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडरी के पास रविवार को शादी समारोह में जा रहा एक टोटो अचानक पलट गया. हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टोटो में पांच लोग सवार थे. चालक लीपा दास के साथ शंकर दास, दुखनी देवी और तुसिया देवी घायल हुए हैं. सभी ओझाडीह-कटानिया से गिरिडीह के भोरंडीहा स्थित शादी में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान पंडरी के पास टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना पर ताराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










