Giridih News :पेड़ से टकरायी कार, एक की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :पेड़ से टकरायी कार, एक की मौत, तीन घायल

Giridih News : बगोदर-सरिया मुख्य सड़क पर दोंदलों गांव के समीप शनिवार की देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार कोनार डैम के समीप चिदरी चलियाडीह गांव से चार लोग कार से बगोदर होते हुए सरिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दोंदलो गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. कार सवार रेवा तुरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं त्रिलोकी साव, उनकी पत्नी तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

सभी चिदरी गांव के रहने वाले हैं. स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शव को जब्त कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक व घायलों के परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola