Giridih News :कार व पिकअप वैन में टक्कर, दबने लेस्कूल से लौट रही छात्रा की मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :कार व पिकअप वैन में टक्कर, दबने लेस्कूल से लौट रही छात्रा की मौत

बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड घंघरी के पास सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इस दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा और बुजुर्ग की मौत हो गयी. जबकि, महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए डुमरी स्थित रेफरल अस्पताल तथा निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड घंघरी के पास सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इस दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा और बुजुर्ग की मौत हो गयी. जबकि, महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ प्रखंड के चौथा गांव से एक पिकअप वैन से लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुग्दा जा रहा था. इसी दौरान उसी दिशा में जा रही एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से वैन को पीछे से धक्का मार दिया. धक्का लगने से पिकअप वैन सड़क किनारे एक घर से कुछ दूरी पर पलट गया. वहीं, कार भी खेत में जा गिरी.

सड़क पार कर रही थी बच्ची

दोनों वाहन के टक्कर के दौरान गोपालडीह के एक निजी स्कूल की छात्रा महक परवीन (8) पिता आबिद हुसैन स्कूल से वापस घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी. कार ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. महक तीसरी क्लास की छात्रा थी. वहीं, पिकअप वैन और कार में सवार लोग भी घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल डुमरी रेफरल अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल विष्णुगढ़ प्रखंड के चौथा गांव के प्यारी साव की मौत हो गयी. घायलों में चौथा के डेलिया देवी, यशोदा देवी, सबितरी देवी, बसंती देवी, मुनीया देवी, खगिया देवी तथा तेलखारा की ललिता देवी व प्रमिला देवी समेत दीपक कुमार शामिल हैं.

आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम

इधर, घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक जीटी रोड को जाम कर दिया. घटना की सूचना पर बगोदर थाना पुअनि अनुशेक कुमार पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया. इसके जाकर यातायात सामान्य हुआ.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola