ePaper

घर-घर पहुंचे प्रत्याशी व समर्थक, मतदान की अपील

Updated at : 19 May 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
घर-घर पहुंचे प्रत्याशी व समर्थक, मतदान की अपील

कोडरमा लोकसभा व गांडेय विधानसभा सीट पर शनिवार को ही चुनाव प्रचार अभियान थमने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक रविवार को घर और मुहल्ले पहुंचे और समर्थन देने की अपील की.

विज्ञापन

घर-घर पहुंचे प्रत्याशी व समर्थक, लोगों से किया विकास के लिए मतदान की अपील

19. गिरिडीह. 13. जनसंपर्क करते सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव

गिरिडीह. कोडरमा लोकसभा व गांडेय विधानसभा सीट पर शनिवार को ही चुनाव प्रचार अभियान थमने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक रविवार को घर और मुहल्ले पहुंचे और समर्थन देने की अपील की. कोडरमा लोकसभा सीट पर कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि गांडेय विधानसभा उप चुनाव में 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. मतदाताओं से नये-नये वादे किये गये, वहीं दूसरी ओर मतदाताओं के साथ-साथ क्षेत्र की उपेक्षा का भी आरोप लगाया. रविवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, सांसद प्रतिनिधि व भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव के साथ-साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुभाष सिन्हा समेत कई लोग जनसंपर्क अभियान में लगे रहे. वहीं, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह और माले समर्थकों के कई गुट में बंटकर वोटरों से मिलकर जाति-धर्म से उपर उठकर वोट मांगते दिखे. जबकि, निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा के भी समर्थक वोट के लिए अपनी ताकत झोंक दी. ऐसी ही स्थिति गांडेय विधानसभा क्षेत्र में भी देखी गयी. एक ओर जहां जेएमएम के नेता और जिला कमेटी के लोग अलग-अलग गुटों में बंटकर प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन के लिए वोट मांग रहे थे. वहीं, दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा की जीत के लिए उनके समर्थक भी विभिन्न गांवों में देखे गये. निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा भी लोगों से समर्थन की अपील की. मिलाकर चुनाव में टक्कर देने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola