Giridih News: चिरुवां के प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा पैतृक आवास
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 04 Sep 2025 12:15 AM
Giridih News: जागेश्वर कुमार सिंह उर्फ गुजर सिंह (25) का शव पहुंचने पर गांव का माहौल गमगीन हो गया. उसकी मौत चेन्नई में सड़क हादसे में हो गयी थी. बताया जाता है कि जागेश्वर कुमार सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था.
सरिया थानांतर्गत चिरुवां निवासी लक्ष्मण सिंह उर्फ डमर सिंह के पुत्र प्रवासी मजदूर जागेश्वर कुमार सिंह उर्फ गुजर सिंह (25) का शव पहुंचने पर गांव का माहौल गमगीन हो गया. उसकी मौत चेन्नई में सड़क हादसे में हो गयी थी. बताया जाता है कि जागेश्वर कुमार सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. वह चेन्नई में टावर लाइन में काम करता था और 20 अगस्त को घर से चेन्नई गया था. गत 29 अगस्त की शाम को ड्यूटी के बाद वह ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. घर में उसके माता, पिता व पत्नी हैं. परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना से परिवार का चिराग बुझ गया. परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










