Giridih News : आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

Updated at : 14 Mar 2026 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

Giridih News : जमुआ थाना के धुरगड़गी गांव की घटना

विज्ञापन

Giridih News : प्रतिनिधि, जमुआ. जमुआ थानांतर्गत धुरगड़गी गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रथम पक्ष के राजा डोम, पिता नौखलाल डोम ने जमुआ थाना में आवेदन देकर शिकायत की है. प्रथम पक्ष के दो घायलों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है तथा दूसरे पक्ष के दो लोग सीएचसी में इलाजरत हैं.

प्रथम पक्ष ने थाना में दिया आवेदन :

आवेदन के अनुसार शुक्रवार की दोपहर प्रार्थी परिवार के साथ घर में था. इस बीच उसके पड़ोसी गणेश डोम, मिथुन डोम, आशीष डोम, धीरज डोम, अजय डोम, पूजा देवी, देवंती देवी, नीतू डोम सभी धुरगड़गी एवं बिनोद डोम, पिता जानकी डोम मरकच्चो जिला कोडरमा के रहनेवाले, हरवे-हथियार से लैस होकर उसके घर आये और उनपर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी प्रार्थी के घर में घुस गये और लक्ष्मी, पति पिंटू डोम, कौशल्या, पति नोखलाल डोम, कौशल्या देवी, पति अशोक डोम आदि से छेड़खानी करने लगे एवं बादल कुमार, पिता पिंटू डोम के सर पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया. उनलोगों ने कर्ण डोम एवं तनु कुमारी पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. गणेश डोम ने लक्ष्मी देवी का मोबाइल एवं आशीष डोम ने कौशल्या देवी के गले में पहना चांदी का चेन छीन लिया. सभी ने मामले को तूल देने पर सभी परिवार को जान से मार देने की धमकी दी. सीएचसी जमुआ के चिकित्सक ने बादल कुमार व कौशल्या देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया. द्वितीय पक्ष के बिनोद डोम व गणेश डोम भी मारपीट में जख्मी हुए हैं जिनका इलाज जमुआ सीएचसी में किया जा रहा है,

क्या कहती है पुलिस:

जमुआ थाना प्रभारी ने कहा कि एक पक्ष से आवेदन मिला है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. इसमें दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हुए हैं. इंज्यूरी रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola