ePaper

भाजपा के मुख्य सचेतक विधायक बिरंची नारायण ने की नुक्कड़ सभा

Updated at : 08 May 2024 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के मुख्य सचेतक विधायक बिरंची नारायण ने की नुक्कड़ सभा

कोडरमा लोक सभा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी एवं गांडेय विधानसभा उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा के पक्ष में बुधवार को बोकारो विधायक सह मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने गांडेय के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभा की.

विज्ञापन

गांडेय. कोडरमा लोक सभा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी एवं गांडेय विधानसभा उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा के पक्ष में बुधवार को बोकारो विधायक सह मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने गांडेय के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभा की. इस दौरान उन्होंने दुल्हडीह, अहिल्यापुर, माथाडीह व भंडारीडीह में नुक्कड़ सभाओं में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनायीं और केंद्र में तीसरी बार मोदी की सरकार बनाने के लिए कोडरमा लोस प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी तथा गांडेय विस उप चुनाव में दिलीप वर्मा को समर्थन देने की अपील की. मौके पर भाजपा के अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, शालिनी बैशख्यिार,दारा हाजरा, प्रकाश दास, प्रो.अरुण हाजरा, रघुनाथ यादव, प्रो.प्रवीण चौधरी, महेंद्र वर्मा, राजू भारती, बलराम गोस्वामी, मोहन हाजरा, सुरेंद्र लोहानी,सत्यनारायण यादव,टुनटुन चौधरी समेत कई मौजूद थे.

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने की नुक्कड़ सभा

गांडेय. कोडरमा लोस चुनाव व गांडेय विस उप चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने प्रखंड के झारघट्टा पंचायत के गांवों में नुक्कड़ सभा की. इस दौरान उन्होंने झरघट्टा, ढोढ़िया, कच्छैल समेत कई गांवों में लोगों से विकास व सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव, यदुनंदन पाठक, प्रो. विनिता कुमारी, प्रकाश मंडल, संजू देवी, हरि मंडल, मो. शाकिर, रंजीत स्वर्णकार, सुरेंद्र यादव, नीरज राय समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola