Giridih News :व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर थे बिनोद बिहारी महतो : संजय सिंह

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Dec 2025 11:43 PM

विज्ञापन

Giridih News :झामुमो जिला कार्यालय में गुरुवार को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अगुआ नेता बिनोद बिहारी महतो की 34 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर थे.

विज्ञापन

बिनोद बाबू विशेष कर अंतिम कतार के लोगों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन चाहते थे. उन्होंने बिनोद बिहारी महतो के जीवन संघर्षों की विस्तार से जानकारी दी. कहा कि बिनोद बाबू आजीवन झारखंड के लोगों को शिक्षा और संघर्ष के लिए प्रेरित करते रहे. उनका कहना था कि जब तक आप अपना इतिहास को नहीं पढ़ पाओगे तब तक आप अपने अधिकार के लिए लड़ नहीं पाओगे. मौके पर जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, सुमित कुमार, दिलीप कुमार रजक, चांद रसीद, असगर अंसारी, हसनैन अली, मेहताब मिर्जा, राकेश कुमार रंजन सहित कई लोग मौजूद थे.

बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनी

झामुमो के संस्थापक अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा के साथ मनायी गयी. झामुमो डुमरी प्रखंड कमेटी एवं कुड़मी विकास मोर्चा (कुविमो) डुमरी इकाई ने अलग-अलग कार्यक्रम कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कुविमो के कार्यक्रम में वक्ताओं ने बिनोद बिहारी महतो को माटी का लाल, पढ़ो और लड़ो का नारा बुलंद करनेवाले, गरीब-शोषितों के हक और अधिकार की लड़ाई जीवनभर लड़ने वाले महान योद्धा के रूप में याद किया. मोर्चा ने सरकार से बोकारो एयरपोर्ट का नामकरण बिनोद बाबू नाम पर करने तथा कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग की. संस्था के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो, केंद्रीय महासचिव रामचंद्र महतो, केंद्रीय संरक्षक महावीर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद महतो, झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष लालमनी साव, ताराचंद महतो, काशीनाथ महतो, प्रेमचंद महतो, नीलकंठ महतो, जगदीश महतो, टीपनारायण महतो, बालेश्वर महतो, धनश्याम महतो, राजकिशोर महतो, मिथिलेश महतो, प्रकाश मेहता, भुनेश्वर महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. वहीं झामुमो डुमरी प्रखंड कोटी ने श्रद्धांजलि सभा कर उनके विचारों और संघर्षों को याद किया. प्रखंड अध्य्क्ष राजकुमार महतो ने कहा कि बिनोद बाबू का जीवन झारखंडी अस्मिता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके बताये रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. राजकुमार पांडेय, पंकज कुमार, गुड्डू मल्लिक, सोनू सोहेल, रीतलाल मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन