Giriidh News :बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Giriidh News :बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर

Giriidh News :बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड झरी पुल के पास रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बरही थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ का अनिल हांसदा बाइक संख्या जेएच 10बीएस 9993 से डुमरी से बरही की ओर जा रहा था.

विज्ञापन

झरी पुल के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया. हेलमेट नहीं पहने रहने के कारण युवक के सिर पर गंभीर चोट आयी है. वहीं, बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे बगोदर के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया. घटना के एक-डेढ़ घंटे बाद तक युवक की पहचान हो सकी. बताया जाता है कि युवक भी नशे में था. इससे स्वास्थ्य कर्मियों को इलाज करने में दिक्कत हो रही थी. युवक की पहचान के बाद उसकी परिजन को घटना की सूचना दी गयी. सूचना पर परिजन पहुंचे और युवक को इलाज के लिए धनबाद ले गये.

बच्ची को कुचलकर चारपहिया वाहन भागा

जमुआ-चितरडीह मुख्य सड़क पर बाटी गांव में रविवार को पांच वर्षीय बच्ची लाडो कुमारी पिता संतोष राय, ग्राम बाटी निवासी को तेज रफ्तार से गुजर रहे एक चारपहिया वाहन कुचलकर भाग गया. बच्ची अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़ी थी. चारपहिया वाहन गिरिडीह से जमुआ की ओर आ रहा था. परिजन बच्ची को इलाज के लिए जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बच्ची को गिरिडीह रेफर कर दिया. घटना की सूचना जमुआ पुलिस को नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola